(अयोध्या)चकरोड की जमीन में हो रहे महाविद्यालय के निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
- 08-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
सोहावल-अयोध्या 8 अक्टूबर (आरएनएस )।तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा पिलखावां के मजरे अरकुना बाजार के करीब स्थित राम लखन पटेल महाविद्यालय में आज मिल रही शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में एसडीएम अशोक कुमार सैनी तथा थानाध्यक्ष रौनाही पंकज सिंह ने राजस्व कर्मियों और पुलिस की टीम के साथ पहुंचकर निर्माण की जांच करवाई तब हो रहा निर्माण ढाई मीटर चकरोड में निकला। जिससे निर्माण तत्काल रुकवा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम अशोक सैनी ने बताया कि उक्त विवादित निर्माण की लगातार ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं।जिसकी पहले भी दो बार नाप कराई गई थी। अंतिम नाप आज कर दी गयी है। जिसमें वह नाजायज चकरोड पर कब्जा कर रहे थे। जिसे रुकवा दिया गया है। इस बारे में कालेज के प्रबंधक शत्रुघ्न पटेल ने बताया कि राजस्व कर्मियों ने पूर्व में दो बार पहले भी नाप किया है। हमारे द्वारा निर्माण पूरी तरह सही जगह पर हो रहा है। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन और राजस्व कर्मी हमें परेशान कर रहे हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...