(अयोध्या)डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • 26-Sep-25 12:00 AM

लखनऊ 26 सितंबर (आरएनएस )। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री परम श्रद्धेय डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री राज बहादुर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम के प्रभारी विजय बहादुर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पी.के. त्यागी, अनस रहमान, अमानुर रहमान सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राज बहादुर ने डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार छवि और दूरदर्शी नेतृत्व भारत को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, गरीबों और वंचितों के लिए साहसिक निर्णय, और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनका ऐतिहासिक योगदान हमेशा हमारे मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा। राज बहादुर ने डॉ. सिंह की सादगी, विनम्रता और ईमानदारी को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके आदर्श हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक हैं।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प भी लिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment