(अयोध्या)धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व

  • 03-Oct-25 12:00 AM

-रामलीला समितियों में रावण वध व रावण के पुतले का किया गया दहनअयोध्या 3 अक्टूबर (आरएनएस ) अधर्म पर धर्म,असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से सभी रामलीला समितियों में रावण वध और रावण के पुतले के दहन के कार्यक्रम के साथ भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। रामलीला मंचन के डेढ़ सौ वर्ष मना रहे साहबगंज की रामलीला में अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ रानू द्विवेदी सहित सभी पदाधिकारियों ने रावण के पुतले को जलाकर विजयदशमी का पर्व मनाया गया। चौक टकसाल में अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में रावण के विशालकाय पुतले को आतिशबाजी द्वारा जलाकर बुराई के प्रतीक को समाप्त करके धर्म के विजय की उद्घोषणा की गई। इसी प्रकार वजीरगंज जप्ती की रामलीला में भी अध्यक्ष पीयूष मौर्य लकी सहित सभी सदस्यों ने रावण के विशालकाय पुतले का दहन करके भगवान राम के आदर्श की स्थापना का संदेश दिया। कोठापार्चा की रामलीला के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान और धनंजय कौशल, आशीष महिंद्रा आदि पदाधिकारी ने भी रावण वध का मंचन करके दर्शकों का मन मोह लिया। फतेहगंज की रामलीला में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ वही हैदरगंज के रामलीला में रावण दहन का भव्य कार्यक्रम अध्यक्ष राजन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने संपन्न कराया। शंकरगढ़ की रामलीला में भी हनुमान प्रसाद और उनके सहयोगियों ने रावण के पुतले को दहन करके भगवान राम के विजय का उत्सव मनाया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment