(अयोध्या)पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने मां आशा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
-565 गांव के चौहान वंशीय क्षत्रियों की कुलदेवी मां आशादेवी का पिठला गांव में स्थित है एक मात्र मंदिरमिल्कीपुर-अयोध्या 4 अप्रैल (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक चंद्रभद्र सिंह (सोनू सिंह) ने शुक्रवार को अयोध्या जनपद के आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव स्थित चौहान वंश की कुलदेवी मां आशा देवी मंदिर में पहुंचकर अपने साथियों संग पूजा अर्चना की। इस अवसर पर चंद्रभद्र सिंह ने माता आशा देवी की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर में विराजमान माता को फूल, फल, चुनरी और अन्य चीजें चढ़ाईं और उनकी आरती की। इस मौके पर आशा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामदेव मिश्रा ने विधि- विधान पूर्वक आशा देवी माता की पूजा अर्चना कराई।चंद्रभद्र सिंह सोनू जनपद सुलतानपुर के इसौली विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। आपको बता दे की चंद्रभद्र सिंह (सोनू) भी चौहान वंशीय क्षत्रिय हैं इसलिए मां आशा देवी उनकी कुल देवी है। पिठला गांव में स्थित मां आशा देवी मंदिर आसपास के विभिन्न जनपदों के 565 गांव के चौहान वंशीय क्षत्रियों की कुलदेवी का एकमात्र मंदिर है। चंद्रभद्र सिंह के साथ उनके साथी और समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने भी माता की पूजा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा और आरती की गई। चंद्रभद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि माता आशा देवी की कृपा से ही हमें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से हमें आगे भी सफलता मिलेगी और हम समाज की सेवा कर पाएंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह (मिंटू ), जिला सपा जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, सभासद विकास सिंह, पीयूष सिंह, युवराज सिंह, भगवान बक्स सिंह, आजाद सिंह चौहान, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...