(अयोध्या)बापू व शास्त्री की जयंती पर हुई गोष्ठी

  • 03-Oct-25 12:00 AM

अमानीगंज-अयोध्या 3 अक्टूबर (आरएनएस )। क्षेत्र के वेंदाश बिक्र फील्ड महात्मा गांधी चौराहा पर कोटिया के पूर्व प्रधान विदेंश्वरी सिंह के संयोजन में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी भी मनाया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श विचार हम सबके लिए अनुकरणीय है। दोनों ही महापुरुषों ने देश की आजादी और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आयोजक विदेंश्वरी सिंह ने गोष्ठी में पधारे सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। विजयदशमी धर्म सत्य और न्याय की स्थापना का प्रतीक है जो लोगों को सदाचारी जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित लोगों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों और विचारों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी को शिक्षक राकेश प्रताप सिंह, भगौती मौर्य, भाजपा नेता सियाराम रावत, शत्रुघ्न सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने किया। गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष ब्रम्हा प्रकाश शुक्ला, बंशीधर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, जीत बहादुर सिंह, उत्तम सिंह, शिव प्रताप शुक्ल, काशीराम पांडेय, पवन पांडेय, उमानाथ पांडेय, परसुराम रावत, प्रदीप कुमार रावत, शिव नाथ यादव, राम मनोरथ रावत, अमर यादव, अमरेंन्द्र सिंह प्रधान बब्लू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment