(अयोध्या)बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार, एक की तलाश

  • 01-Oct-24 12:00 AM

मिल्कीपुर-अयोध्या 1 अक्टूबर (आरएनएस)। कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक गांव की बुजुर्ग महिला ने चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है। दुष्कर्म के मामले में दो किशोर और एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मिली जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 23 सितंबर की रात गांव के चार लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब इसकी जानकारी दुष्कर्म पीडि़ता बुजुर्ग महिला के बेटे को हुई तो वह प्रदेश से गांव पहुंचा और अपनी मां को लेकर थाना कुमारगंज पहुंचकर दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिलाया तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव का एक अधेड़ व्यक्ति ने गांव की एक बुजुर्ग महिला के साथ ट्यूबवेल के अन्दर बैठकर शराब पी रहा था। तभी गांव का दूसरा अधेड़ भी वहां पहुंच गया। तभी पहले से जो अंधेड शराब पी रहा था वह ट्यूबवेल से निकलकर मंदिर की ओर चला गया। तब अधेड़ ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। गांव के दो किशोरों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी जब दुष्कर्म पीडि़ता महिला के बेट को हुई तो उसने अपनी मां की ओर से तहरीर दिलाया । जिसके बाद 14 वर्षीय और 16 वर्षीय दोनों किशोरों के साथ दो अधेडो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment