(अयोध्या)बुल्डोजर की कार्रवाई व एनकाउंटर रोकने की सर्वोच्च न्यायालय से मांग

  • 20-Oct-24 12:00 AM

अयोध्या 20 अक्टूबर (आरएनएस)। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर ने योगी सरकार पर बुलडोजर चलाकर अवैधानिक तरीक़े से आरोपियों के मकानों व दुकानों को गिराने तथा फज़ऱ्ी एनकाउंटर बड़े पैमाने पर करने का आरोप लगाते हुए इसे क्रूरता की पराकाष्ठा बताया पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार क़ानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव क़ायम रखने में पूर्णता विफल साबित हो रही है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए तानाशाही पूर्ण तरीक़े से पुलिस प्रशासन को क़ानून और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर बुल्डोजर और फज़ऱ्ी मुठभेड़ का सहारा लेने की छूट रही है जिससे की आम जनता में सरकार और पुलिस प्रशासन पर से विश्वास समाप्त होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अराजकता का वातावारण बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सर्वोच्च न्यायालय के मंशा के विपरीत जाकर सरकार द्वारा आरोपियों का मकान और दुकान पर अवैधानिक तरीक़े से बुल्डोजर चलाने पर आमादा है। पिछले सात आठ वर्षों में 10, हज़ार से ज़्यादा है एनकाउंटर तथा हज़ारों मकानों को गिराए जाने के बावजूद न तो अपराधियों पर अंकुश लगा और न ही क़ानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। पुलिस और प्रशासन को न्याय करने और सजा देने का अधिकार देना ना केवल संविधान का अपमान है बल की न्याय व्यवस्था का भी माखौल है पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय से अपील किया है कि संवैधानिक न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अब सरकार को आरोपियों पर बुलडोजर तथा फज़ऱ्ी एनकाउंटर की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने का आवश्यक निर्देश देने का आदेश करें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment