(अयोध्या)भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन ने अपनी पार्टी का चरित्र चेहरा उजागर किया : राजेन्द्र प्रताप
- 30-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
-राहुल गांधी पर गोली चलाई जाने की बात कहे जाने की कड़ी आलोचनाअयोध्या 30 सितंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन द्वारा टेलीविजन बहस के दौरान लोकसभा में विपक्ष की नेता कांग्रेस के अग्रणी राहुल गांधी जीपर गोली चलाई जाने की बात कहे जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने उक्त नेता की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर भाजपा प्रवक्ता ने अपनी पार्टी का चरित्र चेहरा उजागर किया। श्री सिंह ने राहुल के विरुद्ध जानलेवा धमकी को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से से उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की इसी के साथ उन्होंने कहा भाजपा प्रवक्ता पर शीघ्र कार्रवाई अगर ना की गई तो राहुल के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत मानी जाएगी जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...