(अयोध्या)मजदूर संघ श्रमिक हित में करता है कार्य : जय प्रकाश सिंह
- 21-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
-उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मजदूर संघ का हुआ जिला सम्मेलनअयोध्या 21 अप्रैल (आरएनएस )। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मजदूर संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन रविवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रेम सागर मिश्रा व विभाग प्रमुख जय प्रकाश सिंह , भारतीय मजदूर संघ अयोध्या के संरक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव , संगठन मंत्री राम प्रकाश तथा प्रचार मंत्री पुष्कर तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मजदूर संघ अयोध्या की नयी कार्यकारिणी पर विचार विमर्श के उपरांत घोषित की गयी। जिसमे अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक एवं विवेक कुमार ,मंत्री शुभम सिंह, संयुक्त मंत्री आशीष यादव, राम प्रसाद यादव, पुष्पा, कोषाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रचार प्रमुख राम नरेश तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजय कुमार, सरोज देवी,राजेंद्र पाल,राजू निषाद,विपिन कुमार,अमन यादव,यशा कुमार को मनोनीत किया गया जिसका सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से समर्थन किया। अध्यक्ष ,मंत्री पद का कार्यकाल तीन साल रहेगा। प्रत्येक माह में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित को ध्यान में रख कर मजदूर हितों की लड़ाई लड़ रहा है। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्य व इसके इतिहास को विस्तार से रखा। कार्यक्रम का संचालन श्री शुभम सिंह ने किया। जिसमें जिले की सभी यूनिटों की सहभागिता रही तथा सभी सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...