(अयोध्या)महिलाएं निडर होकर कर रहीं अपना काम : बलवंत चौधरी

  • 23-Oct-24 12:00 AM

-मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यशाला में एसपी ग्रामीण ने छात्राओं को किया जागरूकअमानीगंज-अयोध्या 23 अक्टूबर (आरएनएस)। क्षेत्र के संत भीखादास रामजस महाविद्यालय मोहली में बुधवार को खंडासा पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और यातायात के नियम बताए। बालिकाओं ने भी पुलिस अधिकारियों से अपने प्रश्न किए, और जानकारी ली।कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत सिंह चौधरी ने कहा कि महिलाएं अब निडर होकर अपना काम कर रही हैं। बदली पुलिसिंग व्यवस्था से अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचते हैं। उन्होंने छात्राओं से पुलिस द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया कहा कि कभी भी समस्या आने पर 112 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है चाहे आपके मोबाइल में बैलेंस हो चाहे न हो फोन पुलिस के पास आएगा। इसके अलावा महिलाएं 1090 पर भी अपनी शिकायत कर सकती हैं उनकी शिकायत महिला कर्मी ही सुनेंगी और उसका निस्तारण कर फोन कॉल करने वाले को अवगत कराएंगी। एसपी बतवंत चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत लेकर थाने पर बेझिझक जा सकती हैं। वहां महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जहां उनकी शिकायत महिला पुलिसकर्मी ही सुनेगी। उन्होंने छात्राओं को ट्रैफिक नियम , आग से बचाव , साइबर क्राइम की घटनाओं के बारे में सतर्क रहने की बात बताई। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने भी अपना विचार रखा और पुलिस द्वारा महिला संबंधित की जा रही विवेचना को अदालत में तथ्यों को रखकर अपराधियों को सजा दिलाने की बात भी कहीं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि झिझक से बाहर निकल कर अपनी आवाज उठायें। किसी भी प्रकार का उत्पीडऩ नहीं सहना चाहिए। कार्यक्रम को महिला उप निरीक्षक सोनी, निधि सिंह, महिला कांस्टेबल दिव्यांशी और सोनम ने भी संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में दसवीं रैंक पाने वाली दीपांजलि और अदिति सहित मोनिका, रेनू, महक, स्नेहा, सान्या आदि दर्जनों मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment