(अयोध्या)रायफल क्लब कोच शनि कुमार वर्मा हुए सम्मानित
- 26-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
अयोध्या 26 सितंबर (आरएनएस )। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं मानव एकात्मवाद के प्रबल हस्ताक्षर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान द्वारा आयोजित संगोष्ठी में, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने जिला रायफल क्लब कोच शनि कुमार वर्मा को निशानेबाजी में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, लक्ष्मण चौधरी तथा भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शनि कुमार वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का संदेश संपूर्ण मानवता को सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...