(अयोध्या)रालोद ने जिला संगठन के पदाधिकारी किए घोषित
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
अयोध्या 29 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के निर्देश एवं फ्रंटल संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की सहमति तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र चौधरी रामसिंह पटेल के परामर्श उपरान्त राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या के निम्न संगठन के जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्ष की घोषणा की है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक दल के जिला संगठन महासचिव रामशंकर वर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री यादव ने अनिल कुमार वर्मा को युवा जिलाध्यक्ष, डॉ शांति देवी एडवोकेट को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शरद यादव को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अरविंद सिंह को महानगर अध्यक्ष, अमित कुमार पांडे को महानगर अध्यक्ष( युवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है इस मौके पर अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा नवनियुक्त सभी पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है की अपने-अपने संगठन एक माह में विस्तार करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें जिससे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत किया जा सके और गरीबों किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जा सके।
Related Articles
Comments
- No Comments...