(अयोध्या)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मनाया गया स्थापना दिवस
- 25-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
-700 से अधिक स्वयंसेवको ने सामूहिक शस्त्र पूजन व घोष का वादन कियाअयोध्या 25 अक्टूबर (आरएनएस)। सोमवार को के. टी. पुब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस परम्परा गत रूप से मनाया गया। पूर्ण गण वेश में 700 से अधिक स्वयंसेवको द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजन व घोष का वादन किया गया। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र सह सम्पर्क प्रमुख, पूर्वी क्षेत्र मनोज जी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्वव्यापी हिन्दू संगठन की स्थापना 1925 में डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार जी ने किया था। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समय समय पर लोगों ने संगठित होकर देश की रक्षा की। सनातन धर्म को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि नित नया चिर पुरातन ही सनातन है। प्राचीन काल में महर्षि पतंजलि, धन्वंतरि के अन्वेषण से लेकर आज चंद्रयान तक का सफर हमारे देश की उपलब्धियों से भरा पड़ा है। जिस पर हमें सनातन होने का गर्व है। इस सदी का सबसे गौरवशाली पल हम देखने जा रहें हैं जब अयोध्या नगरी में पांच सौ वर्षों तक अनेको रुकावटों व संघर्षों के बाद राम मंदिर बन कर तैयार हो रहा है। भगवान राम सत्ता के स्वरूप हैं, जिन्होंने आदिवासी, बनवासी लोगों को संगठित कर अत्याचारी रावण का वध किया था। समाज की अंतिम व्यक्ति माता शबरी, निषादराज केवट, गिद्धराज जटायु का उद्धार करके रामराज्य की स्थापना की थी। नौ दिनों तक हम शक्ति की उपासना करते हैं। माँ काली ने अपने ज्ञान का आवाहन करके रक्तबीज जैसे राक्षस का संहार किया। आज देश में जो भी अनाचारी, व्यभिचारी, दुराचारी और दुष्ट प्रवित्ति के हैं उनके लिए समाज को माँ काली व सरकार को मां दुर्गा की भूमिका में आना चाहिए। जिस दिन मां काली व दुर्गा की भूमिका में समाज व सरकार आ जायगी उस दिन समाज से रक्तबीज रूपी समस्या समाप्त हो जाएगी। आज तड़का, पूतना जैसी शक्तियां हिन्दू समाज पर आक्रमण कर रहीं है हमारे साथ धर्म है सत्य है जिससे हमें इनका जवाब देना है। धर्म और सत्य की ही विजय होती है। अपने अध्यक्षीय भाषण में साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एच बी सिंह ने आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम समाज को, संगठन को एक नई ऊर्जा देगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रो विक्रमा प्रसाद, सह संघचालक डॉ अजय मोहन के अलावा विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देश पांडेय, विहिप के केंद्रीय मंत्री गोपाल जी, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, कोटेश्वर जी तथा संघ के महानगर कार्यवाह देवेंद्र, सह महानगर कार्यवाह राहुल, महानगर प्रचारक सुबंधु जी, अवनि शुक्ला, मनोज, सुधीर सिंह, बालेन्द्र भूषण सिंह, डॉ आलोक, अमित शंकर, के .एन. सिंह, सुधीर प्रकाश , डॉक्टर शैलेंद्र ,अरविंद ,दिव्यांश, राज प्रतापव, सैकड़ों स्वयंसेवक व अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...