(अयोध्या)विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार व स्वदेशी अपनाने की अपील

  • 29-Sep-25 12:00 AM

-इनायतनगर बाजार में Óआत्मनिर्भर भारतÓ कार्यशाला आयोजितमिल्कीपुर-अयोध्या 29 सितंबर (आरएनएस ) अयोध्या के मिल्कीपुर मंडल स्थित इनायत नगर बाजार के ऑस्कर केरला पब्लिक स्कूल में सोमवार को Óआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानÓ के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ÓबादलÓ थे, जबकि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक ने की। जिला मंत्री सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।मुख्य अतिथि अवधेश पाण्डेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को Óआत्मनिर्भर भारत अभियानÓ के विभिन्न पहलुओं और विशेष अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की। पाण्डेय ने आगामी दिवाली पर मिट्टी के दीये जलाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी लोग अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक संदेश पहुंचा रहे हैं। पासवान ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अतिथियों और कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी, मंडल महामंत्री अमरनाथ बंसल, अखिलेश दुबे, शिव करन सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment