क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
सोहावल- अयोध्या 8 अक्टूबर (आरएनएस )।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई तहसील सोहावल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें रिक्त पड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में विशाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राहुल यादव को लेखपाल संघ का मंत्री चुना गया। लेखपाल संघ सोहावल अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता व मंत्री प्रमुख कुमार मिश्र के स्थानांतरण के कारण मध्यवती चुनाव दो पदों के लिए कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंत्री पद के लिए दो लोगों का चयन किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित दोनों पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी,उदय राज,संतोष दुबे, पूर्व मंत्री तरुण मिश्र,दीपक गुप्ता,लेखपाल चंद्रभान सिंह, आशा राम यादव, प्राची मिश्रा, आकाश सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies