(अयोध्या)विश्व की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली ग्रंथ राम चरित मानस : संजीव सिंह
- 23-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
-लंका दहन के मंचन से भक्तों का मन मोह लियासोहावल- अयोध्या(आरएनएस)।राम चरितमानस विश्व की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली धार्मिक ग्रंथ है। रामलीला मनोरंजन मात्र नहीं है। रामलीला में भगवान राम के किरदार से माता सीता के मंचन से व भगवान लक्ष्मण के अभिनय से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।जिसके माध्यम से माता,पिता के निर्देश का कैसे पालन करना है। एक पत्नी का पति के प्रति क्या कर्तव्य बनता है। एक भाई का भाई,व भाभी, का साथ निभाना है। रामलीला के माध्यम से सीख जा सकता है। जिसके माध्यम से हम एक अच्छे परिवार व एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।यह बातें सोहावल विकास खण्ड क्षेत्र के मुबारकगंज चौराहा पर 55 वर्ष से होती आ रही रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष समाजसेवी संजीव सिंह ने कही है । कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह ने बताया पंचम दिवस पर लंका दहन का मंचन हुआ प्रभु हनुमान जी महाराज ने रावण व मेघनाथ के घमंड को चूर चूर करते हुए लंका दहन किया। इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक सुनील सिंह,,अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिंह,प्रधान मनोज सिंह,मुन्ना मिश्रा, कमलेश पांडे, डी,एन,शुक्ला, केदारनाथ मौर्य आदि सहित तमाम भक्तगण मौजूद है।
Related Articles
Comments
- No Comments...