(अयोध्या)श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल का हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन

  • 27-Oct-23 12:00 AM

-गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर दिसम्बर में जंतर-मंतर पर होगा धरनाअयोध्या 27 अक्टूबर (आरएनएस)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल का राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन अयोध्याधाम स्थित आचार्य पीठ तपस्वी जी की छावनी सभागार में जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज की सानिध्यता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल की योग गुरु सीमा रानी सिंह मौजूद रही। सर्वप्रथम पूजन-अर्चन, वंदन के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। उसके बाद संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख राजेशमणि त्रिपाठी ने उपस्थित संतों माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। अधिवेशन में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन खुराना ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पेश की। संचालन श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट स्नेहा सागर मिश्रा ने किया। अधिवेशन में सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि दिसंबर में जंतर-मंतर पर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, वक्फ बोर्ड तथा मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड को तत्काल खत्म कराने के लिए सांकेतिक धरना दिया जाएगा। अगर इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं की गई। तो संगठन एक बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगा। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पाटील ने कहा कि देश के युवाओं को लेकर एक बड़े संघर्ष की तैयारी में हम लगे हैं। क्योंकि यह देश हिंदुओं और सनातन का है। सनातन के साथ किसी प्रकार का विश्वासघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश प्रभारी मुकेश नाथ ने कहा कि साधु-संतों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल के साथ इस लड़ाई में पूर्ण भागीदारी का निर्णय लिया है। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र तिवारी व राष्ट्रीय महासचिव श्याम बिहारी दिनकर ने कहा कि जंतर मंतर पर दिल्ली से सटे हरियाणा, राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को तिथि की घोषणा होते ही सांकेतिक धरने के लिए तैयार रहना होगा। गोवा प्रदेश प्रमुख नितिन फल देसाई ने कहा कि गोवा की स्थिति बहुत भयावह है। गौ हत्या वहां पर आम बात है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल गोवा में एक बड़े आंदोलन की तैयारी में लगी है। डॉ. निलेन्द्र गौतम ने कहा कि जिस तरह से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल जमीन पर कार्य कर रहा है। वह निश्चित तौर पर सनातन के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। वार्षिक अधिवेशन में संत करपात्री महाराज, बिहार युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आंचल मिश्रा, सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश गंगानाथ शास्त्री, सह प्रमुख केपी, अखंड प्रताप सिंह व राहुल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय सिंह, राजस्थान के प्रदेश सह प्रचारक मुरारीलाल शर्मा, जांगड़ा जी, आभा गोयल, राघवेंद्र त्रिपाठी, आदित्य सिंह सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment