(रायपुर) प्रदेश भर से आये हॉकी खिलाडिय़ों का श्रम मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
- 19-Apr-25 06:55 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
-अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति की हुई बैठकअयोध्या 11 अक्टूबर (आरएनएस)। मण्डलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति की बैठक मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमे समिति के उपाध्यक्ष जिलाधिकारी नितीश कुमार, सदस्य/उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण विशाल सिंह के अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिलाधिकारी संतकबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर व प्रसिद्ध साहित्यकार लेखक यतीन्द्र मोहन मिश्र भी शामिल हुए। उक्त समिति की बैठक का मुख्य एजेंडा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित संगीत एलबम के निर्माण का रहा। मंडलायुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के अयोध्या से जुड़े लगभग 10 से 11 प्रसंगों पर आधारित अलग-अलग लिरिक्स के माध्यम से एक संगीत अल्बम का निर्माण किया जाएगा, जिसमें अलग अलग विधा के प्रसिद्ध संगीतकारों तथा दक्षिण भारतीय प्रसिद्व संगीतकारों को संगीत एलबम के निर्माण हेतु सम्पर्क किये जाने के सम्बंध में चर्चा की गयी। इन प्रसिद्व संगीतकारों से सम्पर्क का जिम्मा जिलाधिकारी संतकबीरनगर महेन्द्र सिंह तंवर एवम प्रसिद्ध साहित्यकार यतीन्द्र मोहन मिश्र को सौपा गया तथा श्री मिश्र भगवान श्री राम के अयोध्या से जुड़े प्रसंग भी उपलब्ध करायेगें। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, उपनिदेशक पर्यटन राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies