(अयोध्या)सांस्कृतिक कार्यक्रम में 79 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
-प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से होगा व्यक्तित्व का विकास: प्रो हिमांशु शेखर सिंहअयोध्या 9 अक्टूबर (आरएनएस ) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 30वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। कविता पाठ, शेरो शायरी, मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 79 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में एकल गायन एवं ग्रुप गायन का आयोजन किया गया। गीत प्रस्तुति में सुन रहा हूँ मै, मेरे महबूब कयामत होगी, कजरी गीत मेरे बाबा छपरिया छवाओ, चिंगारी सीने में जो है दफन, होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है एवं आरंभ है प्रचंड आदि गानों पर सभागार मे उपस्थिति लोगोँ को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप विश्वविद्यालय में होने वाली किसी न किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग अवश्य करें। इससे आपका व्यक्तित्व विकसित होता रहेगा और आपके अंदर कॉन्फिडेंस डेवलप होगा।कार्यक्रम की सहसंयोजक प्रो. नीलम पाठक ने बताया कि 10 अक्टूबर को गायन प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद सभागार में किया जाएगा, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 11:00 से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिणाम की घोषणा भी उसी समय किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह की सांस्कृतिक संध्या में पुन: प्रदर्शन करना होगा। निर्णायको की भूमिका में डॉ. प्रतिभा देवी, इंजीनियर शांभवी शुक्ला, डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी रहीं। इस कार्यक्रम में प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा प्रो. फर्रुख जमाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी ,डॉ. महेंद्र पाल सिंह, सुधीर सिंह, दिव्यव्रत सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...