(अयोध्या)सात दिवसीय भरतकुंड महोत्सव का आज होगा आगाज
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
-शामिल होंगे देश के कई राज्यों के नामी कलाकार और कविअयोध्या 5 अक्टूबर (आरएनएस )। महायोगिराज भरत जी की तपोभूमि भरतकुंड नंदीग्राम पर आयोजित होने वाले 27वें भरतकुंड महोत्सव की तैयारिया लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, जगह जगह उत्सव का माहौल है। रविवार को श्री भरत इण्टर कॉलेज, भरतकुंड में आयोजित अन्तिम बैठक के साथ ही साथ पोस्टर रिलीज तथा प्रेसवार्ता भी की गई। अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस बार श्री गायत्री महायज्ञ, ग्यारह हजार मातृ शक्तियों द्वारा दुर्दुरिया पूजन, रामकुण्ड से भरतकुंड तक भरत मिलाप यात्रा, दीपोत्सव व महाआरती, बालिकाओं द्वारा गरबा महारास, प्रख्यात साधु संतों, विद्वानों व मनीषियों द्वारा व्याख्यान तथा शास्त्रार्थ कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न संगोष्ठियों का आयोजन, वृक्षारोपण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, सुर साधना संगीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।संस्थापक सचिव अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष धर्म व संस्कृति को समर्पित होगा। मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कुमार विशु, मनोहर सिंह व अल्का पहाडिय़ा, राधा प्रजापति, प्रीति सिंह, आराध्या गौतम, अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय तथा उत्तर मध्य क्षेत्र प्रयागराज द्वारा पण्डित सत्य प्रकाश मिश्रा, निशी सिंह, वन्दना सिंह और सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिमा यादव, प्रकृति यादव, छविलाल पाल, सुजीत कुमार, निशी मिश्रा, ओम प्रकाश निराला, शैलजा भारती तथा इसी प्रकार मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संजो बघेल, पवन तिवारी, जनजातीय नृत्य के कलाकार अपनी भव्य प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से रानी नंदिनी तथा मथुरा वृन्दावन की फूलों की होली, फरवाही नृत्य, कथक नृत्य, नौटंकी के विख्यात कलाकारों का आगमन होगा।प्रतिवर्ष भरतकुंड महोत्सव में दिए जाने वाले प्रमुख सम्मानों की घोषणा सम्मान प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में रंजीत यादव ने बताया कि इस वर्ष नंदीग्राम रत्न सम्मान कला क्षेत्र से रानी नंदिनी, खेल के लिए ऋषभ दूबे, स्वास्थ्य के लिए डॉ आकांक्षा सिंह, संस्कृति के लिए जागरण सम्राट धर्मेन्द्र पाण्डेय, समाज सेवा हेतु वाराणसी के अमन कबीर, साहित्य से श्री विशंभर नाथ शुक्ल, लेखन हेतु श्री ज्ञान प्रकाश अवस्थी आकुल, उद्यम क्षेत्र से चन्द्र प्रकाश तिवारी, नारी सशक्तिकरण हेतु प्रतिमा शुक्ला को प्रदान किया जाएगा।इसी प्रकार संगीत के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाला पंडित गौरी शंकर दास गवैया गुरु सम्मान प्रसिद्ध गायक एम बी दास तथा मल्लिका ए गजल सम्मान उभरती गायिका अंशिका सिंह को दिया जाएगा। उपाध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति ने बताया कि इस बार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना विभाग उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, केन्द्रीय संचार ब्यूरो तथा भारत सरकार की तरफ से सभी प्रख्यात कलाकारों को भव्य प्रस्तुति देने हेतु भेजा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विजय शंकर मौर्या, अंकित उपाध्याय, डिम्पल तिवारी, विजय सिंह, विजय पाण्डेय, अंतरिक्ष श्रीवास्तव, अनुपमा तिवारी, बसन्त राम आदि के साथ ही साथ सभी प्रभारियों ने अपनी तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...