(अयोध्या)24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत

  • 23-Oct-24 12:00 AM

-गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी भव्य कलश यात्रामिल्कीपुर-अयोध्या 23 अक्टूबर (आरएनएस)। कुमारगंज में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत बुधवार की शाम से शुरू हो गयी, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार की ओर से आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला वार्ड स्थित मां आशा देवी मंदिर परिसर में महायज्ञ का आयोजन किया गया है । सत्य पीठ अयोध्या के मार्गदर्शन में महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ करीब दो किलोमीटर लम्बी भव्य कलश यात्रा निकल गई। यात्रा में करीब 1000 श्रद्धालु शामिल हुए जिसमें से 251 बहनों ने आशा देवी मंदिर परिसर से कलश में जल लेकर अयोध्या रायबरेली हाईवे होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची । जहा धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल में कलश की स्थापना की गई। तत्पश्चात महायज्ञ की शुरुआत हुई। इधर महायज्ञ को लेकर नगर पंचायत में भक्ति का माहौल है। यज्ञ स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।कलश यात्रा के प्रभारी चंद्रबली सिंह ने बताया कि कथावाचक श्याम राठौर द्वारा 5 बजे से 9 बजे तक, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा सुनाई जाएगी। इसके साथ ही देव पूजन यज्ञ, विभिन्न संस्कार शांतिकुंज की ब्रह्म वादिन बहनों द्वारा कराया जाएगा। मनुष्य में देवत्व का उदय हो एवं धरती पर स्वर्ग का वास हो इसके लिये मानव में देवत्व का गुण लाना चाहिये। मानव अच्छे संस्कार व उत्तम व्यवहार से जाना जाता है। हर मानव में देवता वास करते है मानव को ऋषि की भांति संस्कार व परंपरा की आदत होनी चाहिए, हम सब सनातन प्रेमी हैं और सनातन धर्म को जागृत होने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना अत्यंत आवश्यक भी है। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया।यात्रा में जोन प्रमुख अयोध्या देशबंधु तिवारी, गिरिजा प्रसाद पाण्डेय, डीएन यादव, के के गुप्ता, हरिशंकर श्रीवास्तव, भगवती सिंह, अद्या सिंह, तारा दत्त दुबे विजयपाल सिंह, बब्लेश सिंह, दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, आजाद सिंह, विकास सिंह भाजपा नेता चंद्रभानु पासवान सहित हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment