(अलावत देवरिया/गोण्डा) मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित दी जानकारी, किया जागरूक

  • 11-Oct-25 12:00 AM

अलावल-देवरिया/गोण्डा, 11 अक्टूबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु तरबगंज थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक कल्पना श्रीवास्तव मय मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम तरबगंज द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रियदर्शिनी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट दुर्जनपुर घाट तरबगंज गोंडा में अधिकारी,कर्मचारी से समन्वय स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनको मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा पैम्पलेट्स वितरित किए गये, और शासन द्वारा चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एण्टी रोमियो टीम में महिला उपनिरीक्षक कल्पना श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, कांस्टेबल सभाजीत सिंह, महिला आरक्षी शशि बाला, महिला आरक्षी संगीता देवी शामिल रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment