(अल्मोड़ा)दर्जा राज्य मंत्री हेमराज का स्वागत किया

  • 03-Jun-25 12:00 AM

पिथौरागढ़ 3 जून (आरएनएस)। दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे हेमराज बिष्ट का स्वागत हुआ। मंगलवार को दर्जा राज्य मंत्री बिष्ट नगर के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित अन्य भाजपा नेता, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के होनहार खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विरेंद्र बोहरा, विरेंद्र शाह, मनोज सामंत, राकेश देवलाल, इंद्र लुंठी, उमेश महर, रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment