(अल्मोड़ा)वैज्ञानिकों ने जानी महिला किसानों की चुनौतियाँ, साझा किए उन्नत खेती के उपाय
- 04-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
अल्मोड़ा(आरएनएस)। वीपीकेएएस संस्थान द्वारा चौखुटिया ब्लॉक के दिगौत गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत महिला किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं भविष्य के शोध में शामिल की जाएंगी। किसानों ने सिंचाई, जंगली जानवरों, बीज और खाद की समय पर उपलब्धता जैसी समस्याएं उठाईं। नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। वैज्ञानिकों ने मंडुआ, मादिरा, लाल धान जैसी उन्नत किस्में और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, लाइट ट्रैप व मिलेट थ्रेशर की जानकारी दी। वीएल मंडुआ 400 किस्म के बीज भी वितरित किए गए। अभियान के तहत 36 गांवों में 558 किसानों से संवाद हुआ। सल्ट और जोशीमठ क्षेत्रों में स्थानीय फसलों की समस्याओं के समाधान बताए गए और किसानों को फसल बीमा व ड्रोन तकनीक के लाभ समझाए गए।
Related Articles
Comments
- No Comments...