(अशोकनगर)अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह में जीतू पटवारी के साथ नेताओं ने दी गिरफ्तारी
- 08-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
अशोकनगर 8 जुलाई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे।इस ऐतिहासिक सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदेश के कोने-कोने से अशोकनगर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के साथ गिरफ्तारी दी। इस आयोजन को और अधिक प्रतीकात्मक बनाते हुए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पर पहुंचे यह किसानों, श्रमिकों और आम जनता के साथ एकजुटता का स्पष्ट संदेश था। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, सीईसी सदस्य ओमकार मरकाम, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह, पूर्व मंत्रीगण जयवर्धन सिंह, लखन घनघोरिया, लाखन सिंह यादव , पी सी शर्मा,विधायकगण फुलसिंह बरैया, फुंदेलाल मार्कों, दिनेश गुर्जर, सुरेश राजे, सतीश सिकरवार, साहेब सिंह गुर्जर,नितेंद्र सिंह राठौर, पंकज उपाध्याय, मुकेश मल्होत्रा, बाबू जंडेल, देवेंद्र सखवार, कैलाश कुशवाह, केशव देसाई,पूर्व विधायक तरवर लोधी, पूर्व विस उपाध्यक्ष हिना कांवरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण पाल यादव सहित, संगठन पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हरीश चौधरी ने कहा यह सत्याग्रह केवल जीतू पटवारी और गजराज लोधी तक सीमित नहीं है। यह उस विचार का संघर्ष है, जिसकी दिशा राहुल गांधी ने तय की है जहां कोई भी अन्याय का शिकार होगा, कांग्रेस उसकी ढाल बनकर खड़ी होगी।जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा चाहे 100 एफआईआर कर दो, कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा। यह लड़ाई मेरे ऊपर दर्ज एफआईआर की नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के सम्मान और न्याय की है। कांग्रेस का हर सिपाही इस लड़ाई में जान लगा देगा।उमंग सिंघार ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा इस सरकार में गरीबों की झोपड़ी पर जेसीबी चलती है, और मंत्रीगण उसी जेसीबी से नोट भरते हैं। जनता को बिजली, किसानों को खाद, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाले उनकी आवाज नहीं सुन रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा की सरकार प्रशासन को अपनी शाखा बनाकर चलाना चाहती है। आज का सत्याग्रह इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस अन्याय, दमन और झूठ के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ेगी और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।अंत में एसडीओपी विवेक शर्मा ने अशोक नगर में मंच से जीतू पटवारी सहित न्याय सत्याग्रह में उपस्थित सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की। तत्काल ही अशोकनगर एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने की घोषणा कर दी।
Related Articles
Comments
- No Comments...