(अशोकनगर)कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर बोले- जो हिजड़े थे, वे संघ में गए

  • 08-Jul-25 12:00 AM

अशोकनगर 8 जुलाई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह किया। प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता यहां पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे।न्याय सत्याग्रह में ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा- जो मर्द थे वे जंग में आए, जो हिजड़े थे, वे संघ में गए। समझ गए न, इशारा ही काफी है। प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुई है, हमें डर उस बात का नहीं है।एफआईआर का डर नहीं है। वजह वह है कि जब हमारे अध्यक्ष जनता के बीच में संघर्ष करते हैं, दलित, शोषित पीडि़त, किसान, मजदूर की आवाज उठाते हैं। तो इससे भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पीड़ा होती है। यदि इस प्रकार से किसी भी कांग्रेसी पर झूठी एफआईआर दर्ज हुई तो यह हुजूम भाजपा को जवाब देगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment