(अशोकनगर)किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

  • 17-Dec-23 12:00 AM

अशोकनगर 17 दिसंबर (आरएनएस)। सेहराई थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के साथ उसके ही गांव के रहने वाले दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता शौच के लिए अपने घर के बाहर गई हुई थी इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।सेहराई थाना प्रभारी जोगेंद्र यादव ने बताया कि 14 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे पीडि़ता अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव से कुछ दूर पुलिया के पास उसी के गांव के दो आरोपी आए और उन्होंने उसे पास के ही एक टूटे घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। जिसके बाद किशोरी अपने घर पहुंची और सारी घटना परिजनों को बताई।शनिवार देर शाम पीडि़ता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment