(अशोकनगर)पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने साइकिल चलाकर मां करीला धाम पहुंचे अशोकनगर कलेक्टर
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
अशोकनगर,27 सितंबर (आरएनएस)। कलेक्टर आदित्य सिंह शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अशोकनगर से साइकिल चलाकर प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां करीला धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर उन्होंने मां जानकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की सुख-शांति की कामना की।दर्शन के बाद कलेक्टर सिंह ने करीला धाम में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।इसके साथ ही कलेक्टर ने एसडीएम मुंगावली को धाम परिसर में दुकानों की व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रचुर मात्रा में रोशनी की व्यवस्था की जाए तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मुंगावली इसरार खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोक इटोरिया और करीला धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...