(अशोकनगर) इलाज कराने आई महिला से किया गैंगरेप

  • 02-Oct-23 12:00 AM

अशोकनगर,02 अक्टूबर (आरएनएस)। शाढौरा थाने के म्यापुर गांव के पास एक महिला खेत में घायल और बदहवास हालत में मिली है। पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि चार लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और रात भर उसके साथ दरिंदगी की। फिर सुबह उसे बदहवास हालत में खेत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला (30) को अस्पताल भिजवाया। वहींउसकी शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पीडि़ता ने मन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी और कार चालक के द्वारा वारदात को अंजाम देनाब ताया। महिला ने बताया कि वो सफेद गाड़ी में आए थे। उन्होंने पूरे रास्ते सारी रात मुझसे दरिंदगी की। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment