(आजमगढ़)केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी

  • 19-Jan-25 12:00 AM

आजमगढ़ 19 जनवरी (आरएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर विवादित टिप्पणी और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में आर के भारती नामक युवक की आईडी से की है।इसके साथ ही आरोपी युवक की पोस्ट पर भीम आर्मी का मीडिया प्रभारी भी लिखा गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ जिले की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजमगढ़ पुलिस के साथी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किए जा रहे हैं। मिनी जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से लगातार विवादित पोस्ट किए जाने का मामला सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर लगातार पुलिस आरोपी पर नजर रख रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने का या कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी बड़ी संख्या में राजनेताओं के ऊपर विवादित टिप्पणी की जा चुकी है। और इस तरह की विवादित टिप्पणी में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment