(आजमगढ़) दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  • 23-Oct-25 12:00 AM

आजमगढ़ 23 अक्टूबर (आरएनएस)फूलपुर: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2025 धारा 87 बीएनएस बनाम किशन पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनरा थाना फूलपुर आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।वादी द्वारा आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त किशन ने उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। विवेचना उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही थी। दौरान विवेचना, पीडि़ता के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। गुरुवार उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह का0 ओमप्रकाश पटेल द्वारा अभियुक्त किशन पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनरा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 23.10.2025 समय लगभग 10:35 बजे रोडवेज बस स्टेशन फूलपुर स्थित पुलिस बूथ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment