(इंदौर)लहसुन के दाम बढ़ते ही चोरों का नया निशाना: मंडी से लहसुन की चोरी, दुकान की छत तोड़कर भीतर घुसे चोर

  • 20-Oct-24 12:00 AM

इंदौर 20 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर की चोइथराम मंडी में लहसुन के बढ़ते दामों के बीच चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक दुकान की छत तोड़कर 5 कट्टे लहसुन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए लहसुन की कीमत करीब 56 हजार रुपए आंकी जा रही है।दुकानदार को सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उसने राजेंद्र नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। लहसुन की बढ़ती कीमतों के चलते इसे चोरों का नया निशाना माना जा रहा है, जिससे मंडी के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment