(इंदौर)विदेशी महिला के गहने चुराने वाला चढ़ा एमपी पुलिस के हत्थे: आरोपी के कॉल डिटेल से पुलिस ने फरियादी को अंडमान से ढूंढ निकाला
- 02-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
इंदौर 2 अक्टूबर (आरएनएस)। अंडमान निकोबार की महिला के चोरी के गहने बेचने की फिराक में घूम रहा ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने फिरयादी को ढूंढ निकाला। चोरी की वारदात के बाद महिला की फ्लाइट का समय होने के कारण दर्ज नहीं करवा पाई थी। पुलिस ने महिला से संपर्क कर दर्ज की है।दरहाल इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित 56 दुकान पर एक ऑटो चालक ने अंडमान निकोबार की रहने वाली एक महिला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच डीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक 30 जुलाई को महिला को इंदौर से वापस अंडमान निकोबार जाने के लिए फ्लाइट पकडऩा थी। इसी दौरान ऑटो चालक आरोपी समीर खान ने दो लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। जैसे ही महिला फ्लाइट में पहुंची और सामान चेक किया तो उसके गहने गायब थे। जिसके बाद उसने फिर से ऑटो चालक को कॉल किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद महिला वापस अपने देश चली गई। मूखबीर की सूचना पर पुलिस ने उज्जैन के रहने वाले समीर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक महीने से गहने बेचने की फिराक में घूम रहा था। मुखबीर की सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो इनकार करता रहा। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जिसमें विदेश का एक नंबर मिला। उस महिला से जब पुलिस ने बातचीत की तो महिला ने घटना की जानकारी दी। अंडमान से इंदौर का हवाई यात्रा का किराया लगभग 50 हज़ार होने से महिला ने इंदौर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को एफआईआर दर्ज करने का ऑप्शन बताया और महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने इंदौर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि जब भी वह इंदौर आएंगे तो उन्हें कोर्ट के माध्यम से गहने वापस करेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...