(इंदौर) कम हुआ शहर के तालबों का जलस्तर, जून तक साथ देगा यशवंत सागर
- 29-Apr-24 12:00 AM
- 0
- 0
इंदौर,29 अप्रैल(आरएनएस)। गर्मी के मौसम में शहर के तालाबों का जलस्तर भी कम हो गया है। इंदौर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वलो यशवंत सागर तालाबका जलस्तर 15 फीट है। जो जून माह तक के लिए पर्याप्त है। इससे होने वाली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। इस तालाब की क्षमता 19 फीट है। पिछले साल बारिश में यह तालाब लबालब भर गया था। यशवंत सागर तालाब से एरोड्रम और बाणगंगा क्षेत्र की पांच टंकियां सप्लाई होती हैं। प्रतिदिन 30 एचएलडी पानी की सप्लाई होती है। यशवंत सागर के अलावा बिलावाली तालाब से भी जलापूर्ति होती है। अप्रैल माह की शुरुआत में शहर के बोरिंगों का जलस्तर कम होता गया है और पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने 300 टैंकरों से शहर के 89 वार्डों में जल वितरण शुरु किया है। इनमें नगर निगम के 80 टेंकर हैं, बाकि किराए पर लेकर लगाए गए हैं। पांच टंकियों में पहुंच रहा तालाब का पानी-यशवंत सागर से पल्हर नगर, बीएसएफ, महाराणा प्रताप नगर, कालानी नगर और बाणगंगा टंकी को भरा जा रहा है इसके अलावा कुछ इलाकों में सीधी सप्लाई भी हो रही है। अफसरों ने कहा कि तालाब में पानी पर्याप्त है। इंदौर में मानसून जून में आ जाता है। तब तक तालाब से जलापूर्ति हो सकेगी। इस तालाब का पानी सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में भी पहुंचाया जा रहा है। आईटी कंपनी टीसीएस और इंफोसिस कैम्पस केा भी तालाब से पानी दिया जा रहा है। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...