(इंदौर) जमीन का हेरफेर करने वाले नाचानी सहित 12 को जिलाबदर का नोटिस

  • 19-Oct-23 12:00 AM

इंदौर,19 अक्टूबर (आरएनएस)। दस साल पहले तक इंदौर के ख्यात बुलियन कारोबारी रहे केशव कुमार नाचानी सहित देवी अहिल्या और मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था की जमीनें इधर-उधर करने वाले 12 आरेापियोंके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई शुरु कर दी है। इनमें ओमप्रकाश धनवानी, नसीम हैदर जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने नाचानी को अपना जवाब पेश करने के लिए समय दिया है, जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जिलाबदर होना तय है। मजदूर पंचायत, देवी अहिल्या और कल्पतरू संस्था के मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। हाल ही में दीपक मद्दा के मौसा अशोक पिपाड़ा की जमानत रद्द हुई। अब कोर्ट ने अन्य लोगों की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी। इतना ही नहीं खजराना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज केसों के आधार पर केशव कुमार नाचानी (58) सहित 12 को नोटिसजारी किया है और पूछा है कि उनके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई क्यों न हो? नोटिस नाचानी को उसके घर जाकर थमाया गया है। साथ ही दस्तखत किए गए। असल में आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत कई बड़े भूमाफियाओं को जिलाबदर की कार्रवाई हुई। इसके तहत केशव कुमार नाचानी (58) निवासी उषानगर एक्सटेंशन को जिलाबदर का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि केशव अपने साथियों की मदद से कूटरचित दस्तोवज तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। केशव के खिलाफ खजराना थाने में पांच अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा वह ईडी के राडर पर रहा है। भोपला ईडी ऑफिस में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद भी केशव लगातार कानून को ताक पर रखते हुए लोगों को जमीन के फर्जी कागजात बना कर धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहा है। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment