(इंदौर) डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाई

  • 06-Sep-24 12:00 AM

इंदौर,06 सितम्बर (आरएनएस)। अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगा ली। रात में पति घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी लगी। मृतका के डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी बबीता (48) विश्वकर्मा नगर में अपने घर पर अकेली थी। पति तब क्लीनिक पर थे। रात में जब घर पहुंचे तो पता चला कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। डॉ. अजय का सुदामा नगर इलाके में होम्योपैथिक क्लीनिक है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता डिप्रेशन में थीं। सुसाइड का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही हे। उनके दो बेटों में से एक मुंबई और दूसरा कानपुर में है। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों इंदौर आ गए हैं।अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment