(इंदौर) ड्रेनेज घोटाले में चार और गिरफ्तार
- 30-Apr-24 12:00 AM
- 0
- 0
इंदौर,30 अप्रैल(आरएनएस)। नगर निगम में हुए 107 करोड़ के बिल घोटाले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह से इस घोटाले में अभी पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि सोमवार केा जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है उनमें निगम के सब इंजीनियर उदय भदौरिया, चेतन भदौरिया, ठेकेदार राहुल वढेरा और उसकी पत्नी रेणु शामिल है। राहुल और उसकी पत्नी को विजय नगर क्षेत्र से पकड़ा गया है। दोनों शहर से बाहर भाग गए थै। जैसे ही आए तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। चेतन भदौरिया निगम के जोन में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है। निगम के इन दोनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी रविवार को गिरफ्तार किए गए ठेकेदारेां के बयान के आधार पर की गई है। निगम के कर्मचारियों को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर थाना बुलाया और इसके बाद गिरफ्तारी की। इसके अलावा इंजीनियर अभय राठौर की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें पांच ठेकेदार और तीन निगम के कर्मचारी हैं। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...