(इंदौर) महापौर की नाराजगी के बाद अधिकारियोंं ने हटाया नेम प्लेट पर लगा कागज

  • 14-Oct-23 12:00 AM

इंदौर,14 अक्टूबर (आरएनएस)। नगर निगम में महापौर कार्यालय को बंद करने और नाम पट्टिका को ढंकने पर महापौर पुष्यमित्र भाग्रव द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद अधिकारियों ने नेम प्लेट से पेपर हटा लिया है। महापौर ने कहा कि यह प्रथा निगम में 26सालों से चली आ रही थी, जो आचार संहिता नियमों के विपरीत थी। इस घटना के बाद अब प्रदेश भर के सभी महापौरों के लिए अपने नाम को ढंकने से बचाने का रास्ता निकल आया है। वे अधिकारियेां को इसके लिए रोक सकते हैं। उनको अपने इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए। मेरे द्वारा इस मामले में प्रदेश निर्वाचन आयुक्त को शिकायत की गई थी, जिसके बाद उनके द्वारा भी एक्शन लिया गया है। आचार संहिता में ऐसा कोई नियम नहीं है जिसके लिए महापौर कक्ष बंद किया जाए और उसकी नेम प्लेट को ढंका जाए। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों को महापौर के एक्शन के बाद अब यह समझ नहीं आ रहा है कि किस का नाम और फोटो खुला रखें और किस को ढके। फिलहाल महापौर कक्ष के बाहर लगी पूव्र के सभी महापौरों की तस्वर को सफेद चादर से ढंक दिया गया है। साथ ही निगम परिषद सदस्यों की नाम पट्टिका भी ढंकी हुई है। इसके साथ ही महापौर कार्यालय की सीढिय़ों के पास एक शिलालेख लगा हुआ है। इसमें महापौर कक्ष के लोकार्पण का उल्लेख है और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और विधानसभा एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाशा विजयवर्गीय का नाम लिखा है। फिलहाल इसे नहीं ढका गया है। वहीं नगर निगम की इस घटना का असर इंदौर विकास प्राधिकरण में दिखाई दिया, यहां अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कार्यालय खुला हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका कार्यालय किस हाल में है उन्हें पता नहीं, क्योंकि वे इसका उपयोग कर रहे हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment