(इंदौर) समोसे के 20 रुपये मांगने पर की रेस्त्रां संचालक की हत्या, रहवासियों ने लगाया जाम

  • 07-Mar-24 12:00 AM

इंदौर,07 मार्च(आरएनएस)। रेस्त्रां संचालक सुनील चौबे की हत्या में हैरान करने वाली वजह सामने आई है। हत्यारोपित बदमाशों ने रेस्त्रां से दो समोसे दिए थे। संचालक ने समोसे के 20 रुपये मांगे तो जांघ में चाकू घोंप दिया। नस कटने से उसकी मौत हो गई। आरोपित शराब-गांजा और ड्रग्स का नशा करते हैं। गत दिवस रहवासियों ने हत्यारोपितों को फांसी की मांग की। मरीमाता चौराहा पर शव ले जाकर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बाणगंगा (मन) निवासी 52 साल के सुनील चौबे की आरोपित लल्ला उर्प कार्तिक, नीतेश, बिल्लू उर्फ सुरेश ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सुनील पूर्व विधायक संजय शुक्ला के घर के पास रेस्त्रां संचालित करते थे। आरोपित नशे की अवस्था में आए और दो समोसे खा गए। रुपये मांगने पर आरेापित सुनील चौबे, उनके भाई मनोज ओर भाजने अरविंद से विवाद करने लगे। बदमाशों ने अरविंद और सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील की जांघ में चाकू लगा और नस कटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित लल्ला बिल्लू और नीतेश को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित मनोज और लोटू फरार हैं। मूलत: नागदा निवासी बिल्लू कैथवास की 11 मार्च को शादी है। वह नशा कर अवैध वसूली भी करता है। लल्ला भी मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बदमाश अमन चिकना गैंग का सदस्य है। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment