(इंदौर) सिटी बस ऑफिस में निगमायुक्त की कार के आगे जादू-टोना

  • 19-Oct-23 12:00 AM

इंदौर,19 अक्टूबर (आरएनएस)। नगर निगम आयुक्त की कार के आगे नींबू काटने की घटना गत दिवस चर्चा का विषय बनी रही। घटना सोमवार 16 अक्टूबर की दोपहर 12 से एक बजे के बीच सिटी बस ऑफिस की है। इसकी शिवकायत निगम आयुक्त के सुरक्षाकर्मियों और वाहन चालक द्वारा संयोगितागंज पुलिस थाना में की गई है। नींबू काटे जाने की घटना का आरोप नगर निगम के सिटी मैनेजर निखिल कुल्मी पर लगा है। पुलिस की शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए दिए गए हैं। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में मुझे सुरक्षाकर्मी द्वारा सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले गए तो निगम कर्मचारी निखिल कुल्मी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जाना चाहिए में पाया गया। जादू टोने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक निगम कर्मचारी का यह आचरण अनुशासहनीता है। इस घटना के पीछे उसकी मंशा क्या थी वह जानना आवश्यक है। मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। निगमायुक्त ने गत शाम एक आदेश जारी कर कुल्मी का ट्रांसफर कंट्रोल रूम पर कर दिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस घटना के बारे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त घटनाक्रम निंदनीय है। इसमेंसंपूर्ण तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, निखिल कुल्मी ने घटना के संबंध में नगरीय विकास विभागके प्रमुख सचि, कलेक्टर, संभागायुक्त, पुलिस आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही अपर आयुक्त अभयराजनगांवकर और एनआरवाय विभाग के अपर आयुक्त मनोज वर्मा पर फंसाने और प्रताडि़त करने के आरोप लगाये हैं। निलिख ने नवरात्रि व्रत होने के कारण स्वास्थ्यखराब होने पर नींबू काटकर, पानी पीने की बात पत्र में लिखी है। वहीं, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने कहा कि कुल्मीद्वारा क्या आरोप लगाए गए हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पत्र मुझे मिला नहीं है। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment