(इंदौर) 24 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

  • 31-Oct-23 12:00 AM

इंदौर,31 अक्टूबर (आरएनएस)। तिलक नगर में रहने वाली 24 साल की एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि परिवार के लोग घर की सफाई में लगे थे। इसी दौरान ऊपर कमरे में जाकर महिला ने फांसी लगा ली। परिवार के लोग शाम को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिलक नगर पुलिस के अनुसार नीलम (24) पति स्वप्निल तिवारी निवासी निधिवन ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि नीलम के परिवार में सास-ससुर और पित हैं। रविवार को घर में सफाई चल रही थी। इसी दौरान नीलम अपने कमरे में गई और फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अप्रैल 2022 में ही नीलम की शादी हुई थी। उसका मायका सिवनी के पास है। स्वप्निल दिल्ली मेें निजी कंपनी में कार्यरत है। दशहरे की छुट्टी के चलते वह इंदौर आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक मायके पक्ष के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी किसी तरह का सुसाइड नोट सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक संभवत: नव दंपत्ति के बीच साथ में रहने की बात पर कहासुनी हुई है। परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment