(इंदौर/उज्जैन) इंदौर दौरे के दौरान होने वाली संभागीय पदाधिकारियों की बैठक टली

  • 30-Oct-23 12:00 AM

इंदौर/उज्जैन,30 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा की सरकार ने महाकाल लाकेक बनाया। कांग्रेस के लोग महाकाल लोक का विरोध करते हैं। ऐसे लोगों को मप्र में शासन का अधिकार देना चाहिए क्या? ये बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद पार्क में सभा में कही। उन्होंने मंच से कहा कि पहले जब मप्र में घुसते थे, तो गाड़ी गिरती थी और गड्ढे में घुस जाती थी। मालूम पड़ जाता था कि मप्र में बंटाढार का शासन शुरु हो गया। अमित शाह तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे इंदौर में संभागीय पदाधिकारियों की बैइक लेने वाले थे, लेकिन यह टल गई। अमित शाह बोले मोदी जी के शासन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। भारत चंद्रमा पर भी पहुंचा। भाजपा सरकार ने देश की सुरक्षित बनाने का काम किया है। पीएफआई जैसे संगठन पर बैन लगाया। मालवा सिमी का गढ़ रहा है। कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। राम मंदिर का भी विरोध करेंगे। नर्मदा का जयकारा लगाना भी उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंंने कहा, नौ साल में मोदी जी ने देश में परिवर्तन किया है। कमलनाथ और बंटाढार की पार्टी ने 70 साल में कश्मीर से धारा 370 को नहीं हटाया। मोदी जी ने भारत के अर्थतंत्र को 11 नंबर से पाँचवें नंबर पर लाया है। अगले पाँच सालों में भारत का अर्थतंत्र तीसरे नंबर पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मप्र में नौ लाख करोड़ के काम किए जा रहे हैं। मोदी जी ने नौ साल में मप्र के विकास के लिए 31 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दोपहर को अमित शाह ने खजुराहो में सागर की संभागीय बैठक ली। शाह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे, स्लोगन दिया। उन्होंने संभाग की विधानसभा सीटों की समीक्षा भी की। इसके बाद वे रीवा के लिए रवाना हो गए। रीवा प्रवास के दौरान सतना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाह के प्रस्तावक कन्हैया लाल पोहानी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सिद्धार्थ के नामांकन पत्र में बतौर प्रस्ताव हस्ताक्षर भी किए हैं, लेकिन रविवार को पोहानी ने सतना सांसद और भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के साथ रीवा पहुंच कर अमित शाह से भाजपा की सदस्यता ले ली। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment