(उज्जैन)अजाक्स ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर माल्यायार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
- 09-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
उज्जैन, आरएनएस, 09, जून। कोठी पैलेस स्थित अजाक्स कार्यालय पर अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डी एल भीलवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ आर एल परमार के नेतृत्व में आदिवासियों के महानायक और महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने कहां की बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ अपनी संस्कृति, जमीन और सभ्यता की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष से भरा रहा। युवा पीढ़ी को उनकी जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा ने अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष किया था वह हम सभी को प्रेरणा देता है। इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी, संभागीय पूर्व सचिव रमेशचंद्र सूर्यवंशी, जिला सचिव अविनाश गुजराती, करण परमार, प्रवीण गहलोत, बी एल सिंदल विक्रम लाल राठौर आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...