(उज्जैन)अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
- 22-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
उज्जैन, आरएनएस, 22, सितम्बर। मकान की छत पर सरियों की सेटिंग का काम कर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ग्राम सोडंग़ में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई उसे तलाशने निकला तब पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उसे चरक अस्पताल लाया गया।पानबिहार के पास ग्राम कागदी कराडिय़ा में रहने वाले 28 वर्षीय घायल का नाम सोहन पिता रामसिंह चौधरी है। उसके भाई अर्जुन चौधरी ने बताया कि सोहन मकान की छत पर सरियों की सेटिंग का काम करता है। रविवार शाम करीब 6 बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। रात 12 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो मैं उसे खोजने निकला तो वह घायल पड़ा मिला जिसके बार उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।
Related Articles
Comments
- No Comments...