(उज्जैन)कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़-रागिनी नायक
- 10-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
उज्जैन 10 जून (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और शहर कांग्रेस की पर्यवेक्षक रागिनी नायक ने सोमवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी क्षीर सागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सबसे कुशल व्यक्ति को संगठन की बागडोर दी जाए, इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं से सलाह की जाएगी। वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन लिया जाएगा और एक पैनल बनाया जाएगा।विधायक महेश परमार ने कहा उज्जैन संगठन सबसे अच्छा काम कर रहा है। लगातार कार्यकर्ताओं, जनता के मुद्दे हम लोग उठा रहे हैं। लैंड पुलिंग बिल पर हम लोग सब मिलकर के सरकार का विरोध कर रहे हैं।शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि उज्जैन शहर में समस्त कार्यकर्ता साथियों का सहयोग मिल रहा है और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन जिससे हम सभी शहर के होने वाले कार्यक्रमों को सफलता और संगठन को मजबूती मिल रही है।बैठक में राजा चोकसे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य नारायण पंवार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, आज़ाद यादव, अजीत सिंह ठाकुर, चेतन यादव, रवि भदौरिया, विवेक यादव, माया त्रिवेदी, प्रकाश सोलंकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता ने अपने सुझाव दिए।
Related Articles
Comments
- No Comments...