(उज्जैन)चरक अस्पताल के सामने ई-रिक्शा पलटा, 5 घायल
- 10-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
3 घायल चरक अस्पताल में भर्ती ई-रिक्शा चालक को भी चोटउज्जैन, आरएनएस, 10, जून। मोहन नगर से फ्रीगंज जा रहा ई-रिक्शा बीती रात अनियंत्रित होकर चरक अस्पताल के सामने पलट गया जिससे उसमें बैठीं पांच सवारियां घायल हो गईं। इसमें तीन को ज्यादा चोट लगने पर चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक को भी कंधे में चोट आई है। दरअसल, 42 वर्षीय शशि पति मनोह साहू निवासी बारगी (छिंदवाड़ा), अपनी बेटी दीपा एवं साक्षी और राधा पति महेंद्र साहू व उनकी बेटी श्रद्धा साहू के साथ मंगलवार रात करीब 8 बजे मोहन नगर से फ्रीगंज जा रहे थे। रिश्तेदार मोतीबाई साहू ने बताया कि चरक अस्पताल के सामने पहुंचते ही ई-रिक्शा पलट गया जिससे पांचों घायल हो गए। इसमें से शशि साहू, उनकी बेटी दीपा और राधा साहू को ज्यादा चोट आने के चलते चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को भी चोट आई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...