(उज्जैन)मुख्यमंत्री डॉ. यादव के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार उज्जैन आने पर हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

  • 13-Dec-23 12:00 AM

उज्जैन 13 दिसंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार उज्जैन आगमन परए डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर किया गया। हेलीपेड पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर प्रीति यादव, सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment