(उज्जैन) ई-रिक्शा ने टक्कर मारी, बाइक से जा रहे दो भाई घायल
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
खिलचीपुर पर हादसा, घर जा रहे थे दोनोंउज्जैन, आरएनएस, 24, सितम्बर। बाइक से अपने घर जा रहे दो भाइयों को खिलचीपुर पुल पर ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायलों के नाम अशफाक पिता अब्बास शाह (28) निवासी विराटनगर और उसका भाई शकील है। उन्होंने बताया कि दोनों मिस्त्री का काम करते हैं और सोमवार शाम को अहमदनगर से विराटनगर अपने घर जा रहे थे। खिलचीपुर पुल पर पहुंचते ही उनकी बाइक को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत आसपास के लोगों ने चरक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों भर्ती हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...