(उत्तरकाशी)डुंडा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया

  • 01-Oct-24 12:00 AM

उत्तरकाशी,01 अक्टूबर (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मंगलवार को वृद्धाश्रम डुंडा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो वृद्धजनों आश्रम में प्रवेश किया। जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देश पर डुंडा ब्लॉक के सैणी में निर्मित वृद्धाश्रम में आयोजित सम्मान समारोह 35 वृद्धजनों ने प्रतिभाग किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने वृद्धजनों का माल्यार्पण एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सरकार द्वारा वृद्ध जनों के कल्याणार्थ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी उपस्थित सदस्यों को वृद्धजन दिवस पर शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज निजोन, गणेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment