(उमरिया)अकेली सो रही महिला से छेड़छाड़ और लूट के बाद जानलेवा हमला
- 18-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
उमरिया 18 अक्टूबर (आरएनएस) उमरिया जिले के नौरोजाबाद रामलीला मैदान में तंबू तानकर सो रही अकेली महिला के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा छेडख़ानी और लूट के बाद महिला के सिर पर लोहे की राडसे जानलेवा हमला किया गया है। घटना बीती रात 2:00 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल महिला के पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि दशहरा के दौरान रामलीला मैदान नौरोजाबाद में कपड़े की दुकान लगाए हुए थे। महिला का पति बाहर गया हुआ था इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने महिला के साथ घटना को अंजाम दिया है। नौरोजाबाद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...